होम गुजरात में भारत-पाक बॉर्डर के पास, आधी दिल्ली के बराबर एनर्जी पार्क बनेगा
गुजरात में भारत-पाक बॉर्डर के पास, आधी दिल्ली के बराबर एनर्जी पार्क बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के कच्छ में बनने वाले दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का शिलान्यास और मांडवी में डिसैलिनेशन प्लांट की भी आधारशिला रखी। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बनने वाला एनर्जी पार्क 72 हजार से अधिक हेक्टेयर जमीन पर फैला होगा। 30,000 मेगावाट के इस एनर्जी पार्क में सौर पैनल और विंडमिल की मदद से बिजली पैदा की जाएगी। एनर्जी पार्क को बनवाने के लिए गुजरात सरकार ने भुज से 72 किलोमीटर उत्तर की ओर खावड़ा में बंजर जमीन एनर्जी पार्क बनाने के लिए मुहैया करवाई है। अप्रैल, 2020 में रक्षा मंत्रालय ने 72,600 हेक्टेयर जमीन पर पार्क बनाने के लिए हरी झंडी दी थी।भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के एक दम नजदीक बनने वाला यह प्रोजेक्ट खावड़ा गांव और विघाकोट के बीच में है। खावड़ा से प्रोजेक्ट साइट की दूरी लगभग 25 किलोमीटर की है। यह वह आखिरी छोर है, जहां पर किसी नागरिक को जाने की अनुमति है। इस जमीन को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह पूरी तरह से बंजर जमीन है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।