होम एमपी में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी कक्षाएं अब नियमित रूप से लगेंगी
एमपी में हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी कक्षाएं अब नियमित रूप से लगेंगी
निजी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं बंद करने की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी कक्षाएं पूरे समय के लिए नियमित रूप से लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने कोरोना गाइडलाइन के पालन (भीड़ प्रबंधन) की जिम्मेदारी स्कूलों पर छोड़ी है। स्कूल प्रबंधन को एक बार में सीमित संख्या में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए बुलाना होगा। भले ही इसके लिए स्कूलों को दो-तीन शिफ्ट में कक्षाएं लगानी पड़ें।
अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थियों को बुलाया जा सकेगा स्कूल
हालांकि विद्यार्थियों को स्कूल बुलाना अनिवार्य नहीं किया गया है। ऐसा करने से पहले स्कूल प्रबंधन को बच्चे के माता-पिता या अभिभावक की सहमति लेना होगी, जो पूरे सत्र (2020--21) के लिए मान्य होगी। यह व्यवस्था सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान रूप से लागू रहेगी। निजी स्कूल संचालक स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री और स्कूल संचालकों के बीच तीन दौर की बैठक भी हो चुकी है।
अनएडेड प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं बंद रखने का किया आह्वान
एसोसिएशन ऑफ अनएडेड प्राइवेट स्कूल ने मंगलवार को प्रदेश में ऑनलाइन कक्षाएं बंद रखने का आह्वान किया था। हालांकि राजधानी में एसोसिएशन के आह्वान का असर देखने को नहीं मिला।
जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहते हैं, उन्हें स्कूल ऑनलाइन पढ़ाएंगे
सरकार ने शाम को नए निर्देश जारी कर दिए। जिसके तहत कक्षाएं लगाने के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहते हैं। उन्हें स्कूल ऑनलाइन प़़ढाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।