होम कोरोना के दौरान 25% बढ़ा स्मार्टफोन का इस्तेमाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 09:18 PM

कोरोना के दौरान 25% बढ़ा स्मार्टफोन का इस्तेमाल

कोरोना के दौरान 25% बढ़ा स्मार्टफोन का इस्तेमाल

कोरोना के दौरान 25% बढ़ा स्मार्टफोन का इस्तेमाल

 कोरोना वायरस महामारी के दौर में बहुत चीजें बदली हैं लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा बदला है तो लोगों का इंटरनेट से लोगों जुड़ाव। पहले लोग जितना समय स्मार्टफोन पर बिताते थे उसमें काफी बढ़ोतरी हुई है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन पर यूजर के समय बिताने में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अध्ययन के मुताबिक भारत में लोग रोजाना 7 घंटे तक स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। पढ़ाई, काम या फिर मनोरंजन के लिए ज्यादातर समय लोग गैजेट के सहारे ही हैं। 70 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके स्मार्टफोन का इस्तेमाल महामारी के दौरान बढ़ा है। अध्ययन के मुताबिक इसका असर लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाला है।

15-45 वर्ष के उम्र वालों पर अध्ययन

स्टडी के मुताबिक 2019 में स्मार्टफोन पर समय बिताने का औसत 4.9 घंटे था जो कोविड से पहले मार्च तक 11 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी और यह बढ़कर 5.5 घंटे प्रतिदिन हो गया। वहीं कोविड के बाद इसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। अप्रैल से यह प्रतिदिन 6.9 घंटे पहुंच गया है। इस अध्ययन को साइबर मीडिया रिसर्च ने वीवो के लिया किया था जिसमें 15 से 45 वर्ष के 2000 लोगों ने हिस्सा लिया थ।

वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रेटजी डायरेक्टर निपुण मार्या का कहना है कि "महामारी के दौरान सामाजिक रूप से दूर जिंदगी बिताने ने हमें नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। स्मार्टफोन हर चीज के लिए केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के रूप में उभरा। इसने (स्मार्टफोन) घर से काम करने, सीखने के साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ जुड़े रहना सिखाया।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)