होम पुलिस की मौजूदगी में उड़ाई गयी डीएम ही नहीं सीएम के आदेश की धज्जियां
पुलिस की मौजूदगी में उड़ाई गयी डीएम ही नहीं सीएम के आदेश की धज्जियां
जिलाधिकारी की ओर से जिले भर धारा 144 लगाकर धरने व प्रर्दशन के अलावा भीड जुटाने के लिए रोक लगाई गयी है साथ ही सरकार की ओर इस तरह के कार्यक्रमो पर पूरी मनाही है।
बावजूद इसके जिले मे क्षत्रिय महासभा के नाम से चलने वाले भाजपा समर्थित संगठन ने कई दर्जन लोगो को जुटाकर एक तरफ नारेबाजी कर कोरोना काल मे मजाक बनाया गया दूसरी तरफ कृषि व एग्रो से जुडी फैक्ट्री के मालिकों का पुतला भी जलाने लगे कार्यक्रम के दौरान इलाके की पुलिस भी मूकदर्शक वन डीएम व सरकार के आदेशों को तारतार कर रहे लोगो का तमाशा देख वापस थाने लौट गयी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा गाजीपुर के युवा जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह जी के नेतृत्व में संगठन एवं फत्तेह उल्लाहपुर के ग्राम के आस पास के लोगों द्वारा सुखवीर सिंह ऑवला,जसवीर सिंह ऑवला का पुतला फूंका गया।
उन्होने आरोप लगाया कि आस-पास के गॉव के किसान जो कि सब्जी की खेती बड़ी पैमाने पर करते है, लेकिन धुयें में राख उड़ने की वजह से खेती चौपट हो चुकी है, किसान की लागत भी नही आ पा रही है।
जिससे किसान काफी आहत है और तो और कारखाने में निकलने वाली राख को रोड के किनारे जहॉ तहॉ अपनी मन माफिक उसको फेक दिया जाता है। और जब भी हवाये चलती है वह राख उड़ करके लोगों की सेहत खराब करती है।
इससे पूर्व में भी कई बार स्थानीय लोगों द्वारा एवं समाजिक संस्थाओं द्वारा आवाज उठाई गई, लेकिन कारखाने का मालिक जिसका नाम सुखवीर सिंह ऑवला, जसवीर सिंह ऑवला और तीसरे भाई रामसिंह ऑवला जो पंजाब में कांग्रेस के विधायक है तथा कांग्रेस के पूर्व मुख्य मंत्री सुखवीर सिंह से तालुक रखते है। वह लोग काफी रसूख वाले है। जिसकी वजह से लोगों की आवाज दबा दी जाती है। लेकिन अब यह चीज बर्दाश से बाहर हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।