होम अब 4 बार होगा जेईई मेंस, पहला सेशन 22 फरवरी से

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 09:05 PM

अब 4 बार होगा जेईई मेंस, पहला सेशन 22 फरवरी से

अब 4 बार होगा जेईई मेंस, पहला सेशन 22 फरवरी से

अब 4 बार होगा जेईई मेंस, पहला सेशन 22 फरवरी से

आईआईटी, एनआईटी और अन्य सेंट्रली फण्डिड टेक्निकल इंस्टिट्यूट्स आदि में बीटेक, बीई कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई मेंस 2021 एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ब्राउशर जारी कर दिया है। छात्र आज से ही आवेदन कर सकेंगे।

जेईई मेंस 2021 के लिए ऑनलाइन अप्लाई की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। अलग अलग समय पर होने वालीं विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के कारण जेईई मेंस परीक्षा के आयोजन में कोई बाधा पैदा न हो के लिए इस बार जेईई मेंस 2021 का आयोजन चार बार किया जाएगा। पहला सत्र 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 के बीच होगा। इसके बाद दूसरा सत्र मार्च, तीसरा अप्रैल और चौथा मई में होगा। इससे पहले यह इंजीनियरिंग एडमिशन परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती रही है।

जेईई मेंस 2021 के पहले सत्र के एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

अभी तक जेईई परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती में होती रही है। लेकिन इस बार जेईई मेंस परीक्षा कुल 13 भाषाओं में होगी- अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बांग्ला, असमी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, तमिल, उर्दू, तेलुगू, और पंजाबी में भी होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)