होम जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान सामग्री नष्ट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 09:03 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान सामग्री नष्ट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान सामग्री नष्ट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मतदान सामग्री नष्ट करने के लिए दो लोगों पर मामला दर्ज

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मतदान संबंधी सामान को नष्ट करने के लिए पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालाकोट जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में केरी मतदान केंद्र के निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को एक मतदान केंद्र पर मतदान सामग्री को नष्ट किए जाने के बारे में गुरसाई थाने को जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि केरी के सरकारी उच्च विद्यालय में डीडीसी चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान राबिया यूनिस खान (निर्दलीय उम्मीदवार) के एजेंट गफूर अहमद और साइमा खान (निर्दलीय उम्मीदवार) के पोलिंग एजेंट वाहिदुल्लाह खान ने मतदान कर्मचारियों पर हमला किया और फर्जी वोट डालने के लिए मतपत्र छीन लिए।

उन्होंने बताया कि दोनों ने मतपत्र फाड़ दिए और अन्य मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाया। दोनों बाद में वहां से भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)