होम खुशखबरी: 10 दिन में कोविशील्ड का डाटा सौंपेगी कंपनी,
खुशखबरी: 10 दिन में कोविशील्ड का डाटा सौंपेगी कंपनी,
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं. अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों में इमरजेंसी अप्रूवल के तहत लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत हो चुकी है. भारत में भी जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की बात कही जा रही है. पिछले हफ्ते दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की मीटिंग हुई थी, जिसमें तीन वैक्सीन्स के इमरजेंसी अप्रूवल को लेकर चर्चा हुई थी.
अब वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) इसी महीने के अंत तक अपनी वैक्सीन कोविशील्ड के अंतिम चरण के क्लिनिकल्स ट्रायल का डाटा रेगुलेटर को सौंप देगी. डेक्कन हेराल्ड और कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर डेटा संतोषजनक रहता है तो जनवरी में टीकाकरण शुरू हो सकता है. बता दें कि इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका ने मिलकर तैयार किया है.
इस वैक्सीन का उत्पादन शीर्ष भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोषजनक डेटा रहने के बाद कोवीशील्ड को जनवरी के पहले हफ्ते में इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी में लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत हो सकती है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।