होम आम आदमी पार्टी के ऐलान से योगी सरकार में मची खलबली

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 15, 2020 08:58 PM

आम आदमी पार्टी के ऐलान से योगी सरकार में मची खलबली

आम आदमी पार्टी के ऐलान से योगी सरकार में मची खलबली

आम आदमी पार्टी के ऐलान से योगी सरकार में मची खलबली

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी भ्रमित करने की आदत है, वह दिल्ली में बेनकाब हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।इसके बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यहां मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की और केजरीवाल पर जमकर प्रहार किये। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिंह ने आरोप लगाया, ''आपने सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूर्वांचल के लाखों लोगों का जो अपमान किया था, उसका जवाब देना चाहिए।दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार पर जो टिप्पणी की थी, उसका जवाब देना चाहिए। आपने कितने लोगों को रोजगार दिए, आपने कितने अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनाए, कितने एम्स जोड़े यह आपको बताना चाहिए।''मंत्री ने केजरीवाल को याद दिलाया कि वह 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम का हश्र नहीं भूलें। सिंह ने कहा,''दिल्ली की दो करोड़ की आबादी है लेकिन उप्र की 24 करोड़ की आबादी है। हमारा क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा है लेकिन जब संख्या में हम देखते हैं, तो दिल्ली में दो करोड़ की तुलना में छह लाख आठ हजार कोरोना संक्रमित हैं और उप्र में 24 करोड़ की तुलना में पांच लाख 66 हजार हैं। प्रतिशत निकालकर आम आदमी पार्टी जवाब दे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)