होम चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 09:37 PM

चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

चंद्रमा की सतह के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल

चीन के एक अंतरिक्ष कैप्सूल ने चांद की सतह से पत्थरों के नमूने लेकर पृथ्वी की ओर लौटना आरंभ कर दिया है. इस तरह का प्रयास करीब 45 वर्षों में पहली बार किया जा रहा है. चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि चांग-5 अंतरिक्ष यान करीब 22 मिनट तक चार इंजनों को चालू करके रविवार सुबह चंद्रमा की कक्षा से निकला.

यह यान इस महीने की शुरुआत में चांद पर पहुंचा था उसने करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए. कैप्सूल के तीन दिन की यात्रा के बाद इनर मंगोलिया क्षेत्र में उतरने की संभावना है. 'चांग-5' चीन के अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास का सबसे अधिक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण अभियान है. यह बीते 40 वर्ष से भी अधिक समय में दुनिया का पहला ऐसा अभियान है जिसमें चांद के नमूने धरती पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यदि मिशन सफल रहता है तो अमेरिका पूर्ववर्ती सोवियत संघ के बाद चीन चांद के चट्टानी पत्थर धरती पर लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा. इससे पहले चांद की सतह के नमूने 1976 में पूर्ववर्ती सोवियत संघ के लूना 24 द्वारा धरती पर लाए गए थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)