होम किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रहे पीएम मोदी
किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रहे पीएम मोदी
किसानों के तेज होते आंदोलन (Farmer’s Protest) के बीच केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने कहा है कि पीएम मोदी (PM Modi) नए और आत्मनिर्भर भारत के लिए काम कर रहे हैं, जिससे किसानों की आय (Farmer’s Income) दोगुनी हो सके और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें.
उन्होंने कहा कि 18 पार्टियों (Parties) की कोशिशों के बाद भी भारत बंद सफल नहीं हुआ, इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत (India) चलेगा और भी तेज चलेगा.इसके साथ ही पीयुष गोयल ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें चिंता जरूर होनी चाहिए, क्यों कि देश का एक भी किसान उनके साथ नहीं है. पीयुष गोयल ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 18 दलों के साथ भारत बंद की पूरी कोशिश की.लेकिन वह सफल नहीं हो सके.उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके हिसाब से राहुल ने कृषि कानूनों को समझा ही नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को कृषि कानूनों के सभी प्रावधानों पर डिबेट की भी चुनौती दी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।