होम शेष फीस 14 दिसम्बर तक अपने आवंटित कॉलेज में जमा करा सकते हैं अभ्यर्थी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 12, 2020 09:22 PM

शेष फीस 14 दिसम्बर तक अपने आवंटित कॉलेज में जमा करा सकते हैं अभ्यर्थी

शेष फीस 14 दिसम्बर तक अपने आवंटित कॉलेज में जमा करा सकते हैं अभ्यर्थी

 शेष फीस 14 दिसम्बर तक अपने आवंटित कॉलेज में जमा करा सकते हैं अभ्यर्थी

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के अन्तर्गत फेज 1 से फेज 4 तक के अभ्यर्थियों के लिए 14 दिसम्बर तक आवंटित कॉलेजों में शेष फीस जमा करने की तिथि बढ़ाई गयी है। पहले 12 दिसम्बर तक ही अंतिम तिथि थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की राज्य समन्वयक अमिता वाजपेयी ने बताया कि विद्यार्थियों की सहुलियत देने के लिए एक बार और तिथि का विस्तार किया गया है। अब विद्यार्थी आवंटित कॉलेज में जाकर 14 दिसम्बर को सायं छह बजे तक शेष शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस तिथि विस्तार के कारण अब पूल काउंसलिंग के पंजीकरण की प्रक्रिया 17 दिसम्बर से शुरू होगी।

प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने पूल काउसिंलिंंग के बारे में बताया कि पूल काउंसलिंग हेतु पंजीकरण 16 की जगह 17 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। पूल काउन्सिलिंग में भाग लेने वाले समस्त अर्ह अभ्यर्थी को 750 रुपये पंजीकरण शुल्क एवं 51,250 रुपये महाविद्यालय शुल्क ऑनलाइन (डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से) जमा करना होगा। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश न लेने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा जमा महाविद्यालय शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)