होम महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4259 नए मामले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 12, 2020 09:28 PM

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4259 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4259 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4259 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4259 नए मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई है। सूबे में कोरोना के कुल 73,542 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है, जिसमें मुंबई के 12,520 मरीज भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 3949 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 18,76,699 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 17,53,922 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 48,149 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने की दर 93.46 फीसदी और मौत की दर 2.57 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)