होम लखनऊ: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदे असलहे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 12, 2020 09:26 PM

लखनऊ: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदे असलहे

लखनऊ: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदे असलहे

लखनऊ: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने नियमों को ताक पर रखकर खरीदे असलहे

लखनऊ: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपण जेल में बंद है तो मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की भी जेल जाने की नौबत आ गई है. यूपी एसटीएफ ने अब्बास अंसारी पर दर्ज एफआईआर में चार्जशीट दाखिल कर दी है. एसटीएफ की तरफ से अब्बास अंसारी पर कुल 13 बिंदुओं पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है. अब तक की जांच के बाद यूपी एसटीएफ को यकीन है कि जेल में बंद मुख्तार के गैंग को प्रतिबंधित बोर के कारतूस की सप्लाई अब्बास अंसारी के जरिए हो रही थी.

 

अब्बास अंसारी पर कसा कानून का शिकंजा
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर कानून का शिकंजा कस गया है. यूपी एसटीएफ की तरफ से लखनऊ के महानगर थाने में 3 जनवरी 2020 को अब्बास अंसारी पर दर्ज कराई गई एफआईआर में एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. दाखिल की गई चार्जशीट में अब्बास अंसारी पर न सिर्फ लाइसेंस के दुरुपयोग बल्कि प्रतिबंधित बोर के कारतूस रखना, राइफल एसोसिएशन के बनाए नियमों का उल्लंघन करना समेत 13 बिंदु में चार्जशीट दाखिल की गई है.

 

7 के बजाय 8 असलहे रखे
बता दें कि राइफल एसोसिएशन ने अब्बास अंसारी की ग्लॉक पिस्टल पर मिली स्पेयर बैरल और बरामद कारतूस को अवैध और गैर कानूनी बताया था. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तरफ से यूपी एसटीएफ को भेजी रिपोर्ट में साफ लिखा था कि अब्बास अंसारी ने एक लाइसेंस पर 7 असलहे रखने के बजाय 8 असलहे रखे थे. एसटीएफ को मिले 6 स्पेयर बैरल में से 2 बैरल प्रतिबंधित बोर .375 और 1 बैरल . 458 की थी. नियमानुसार सिर्फ दो स्पेयर बैरल रखी जा सकती हैं लेकिन अब्बास अंसारी ने 6 स्पेयर बैरल रखी थी. इसके साथ ही अब्बास अंसारी के पास से यूपी एसटीएफ को 4431 वो कारतूस मिले जो फुल जैकेट थे या सेमी जैकेट यानी वो कारतूस जो शूटिंग में प्रयुक्त नहीं होते.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)