होम शिफ्ट किए जाने के बाद लालू यादव से मिले तीन नेता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 12, 2020 09:36 PM

शिफ्ट किए जाने के बाद लालू यादव से मिले तीन नेता

शिफ्ट किए जाने के बाद लालू यादव से मिले तीन नेता

शिफ्ट किए जाने के बाद लालू यादव से मिले तीन नेता

रांची. चारा घोटाले (Fodder Scam) में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) से शनिवार को तीन लोगों ने मुलाकात की है. रांची के रिम्स (RIMS) में इलाजरत लालू से बिहार के गया जिले के गुरुआ से विधायक विनय यादव, नालंदा जिले के इस्लामपुर से विधायक राकेश रोशन और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने मुलाकात की. अस्पताल के पेइंग वार्ड में लालू से मुलाकात के बाद विधायक राकेश कुमार रोशन ने कहा, बिहार की जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था पर यूपीए को जबरन विपक्ष में बिठा दिया गया. वहीं लालू यादव से मुलाकात नहीं हो पाने से विधायक की पत्नी मंजू रोशन नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि लालू यादव से सप्ताह में दो दिन मुलाकात की इजाजत दी जानी चाहिए. बता दें कि प्रत्येक शनिवार को लालू यादव से मुलाकातियों का दिन होता है, इस दौरान तीन लोगों को उनसे मिलने की इजाजत होती है.

सुबोधकांत सहाय ने लालू यादव से मुलाकात के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने समान विचारधारावाली पार्टियों को साथ मिलकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू ने बंगाल में बीजेपी को परास्त करने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों को एक साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का गुरुमंत्र दिया. उन्होंने कहा कि वो लालू यादव की भावना से पार्टी आलाकमान को अवगत कराएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)