होम चीन की कार्रवाई के कारण पिछले 6 महीने से LAC पर अशांति- विदेश मंत्रालय
चीन की कार्रवाई के कारण पिछले 6 महीने से LAC पर अशांति- विदेश मंत्रालय
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर शुक्रवार को भारत ने कहा कि पिछले 6 महीनों से जो स्थिति हम देख रहे हैं, वह चीन की कार्रवाई का परिणाम है. चीन द्वारा सीमा पर गतिरोध को लेकर भारत को जिम्मेदार ठहराने के बाद विदेश मंत्रालय ने यह तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीन पूर्वी लद्दाख में LAC की स्थिति में एकतरफा बदलाव करना चाहता है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि एलएसी पर चीन की ये कार्रवाई भारत-चीन सीमाई इलाकों में एलएसी पर शांति सुनिश्चित करने को लेकर किए गए द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य मुद्दा दोनों देशों को तमाम द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल को कड़े तौर पर पालन करने की जरूरत है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।