होम रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:11 PM

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया प्रति डॉलर दो पैसे की तेजी दर्शाता 73.64 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के बीच सुबह रुपया, प्रति डालर 73.65 पर खुला और 73.56 से 73.71 के दायरे में घट बढ के बाद समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपये की विनिमय दर नौ पैसे की गिरावट के साथ 73.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.93 हो गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेसेक्स 139.13 अंक की तेजी दर्शाता 46,099.01 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.52 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)