होम सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा विश्वनाथन आनंद का शानदार करियर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:13 PM

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा विश्वनाथन आनंद का शानदार करियर

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा विश्वनाथन आनंद का शानदार करियर

सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा विश्वनाथन आनंद का शानदार करियर

पिछले कुछ सालों में भारत में खेल और मशहूर खिलाड़ियों पर फिल्में बनने का चलन बढ़ा है. मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, सचिन तेंदलुकर और एमएस धोनी जैसे देश के सबस बड़े खिलाड़ियों के जीवन और करियर पर फिल्में बन चुकी हैं और उन्हें खूब पसंद भी किया गया है. वहीं हॉकी, मुक्केबाजी और क्रिकेट पर फिल्में बनती ही रही हैं. अब इस लिस्ट में एक और दिग्गज भारतीय का नाम जुड़ने जा रहा है. शतरंज में भारत के पहले ग्रैंड मास्टर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) पर अगले साल एक बायोपिक बनने जा रही है.

चेस की दुनिया में भारत का झंडा फहराने वाले विश्वनाथन आनंद ने पिछले करीब 3 दशकों से इस खेल में अपना लोहा मनवाया. चेस के हर प्रारूप में वर्ल्ड चैंपियन बन चुके आनंद ने इस खेल के प्रति देश में अलग क्रांति पैदा की थी. उनकी देखा-देखी भारत में कई बच्चों और युवाओं ने चेस को अपनाया और इस खेल में भारत का नाम रोशन किया. आज भारत में 40 से ज्यादा ग्रैंड मास्टर हैं.

बायोपिक के लिए आनंद ने की प्रोडक्शन हाउस के साथ डील

यही कारण है कि शुक्रवार 11 दिसंबर को 51 साल के हुए विश्वनाथन आनंद का जीवन अगले साल सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा. काले और सफेद रंग के 64 खानों के बोर्ड पर होने वाले खेल में अपनी बादशाहत कायम करने वाले आनंद ने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस के साथ अपनी बायोपिक के लिए सहमति बनाई है. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सनडाइल एंटरटेनमेंट (Sundial Entertainment) प्रोडक्शन हाउस ने आनंद के साथ बायोपिक के निर्माण के लिए समझौता किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय इसको डाइरेक्ट करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)