होम तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा : हमारे तीन साल, बहुत जल्दी हम भी तीन होंगे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:08 PM

तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा : हमारे तीन साल, बहुत जल्दी हम भी तीन होंगे

तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा : हमारे तीन साल, बहुत जल्दी हम भी तीन होंगे

तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा : हमारे तीन साल, बहुत जल्दी हम भी तीन होंगे

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट कोहली को शुभकामना देते हुए एक पोस्ट साझा किया। क्रिकेटर पति के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं अनुष्का ने याद दिलाया कि वे बहुत जल्द तीन होने जा रहे हैं।

सालगिरह पर अनुष्का ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें विराट को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेत्री अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "3 साल और बहुत जल्द, हम भी 3 होंगे।"

 

विराट कोहली ने भी सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा, "3 साल और एक जीवनभर का साथ।"

विराट और अनुष्का 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। दंपती ने इटली में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

दंपति जनवरी में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

बता दें भारतीय कप्तान विराट कोहली 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश वापस लौटेंगे|

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)