होम JJP के कुछ विधायकों का किसानों को समर्थन करने पर भी गठबंधन मजबूत-सीएम खट्टर
JJP के कुछ विधायकों का किसानों को समर्थन करने पर भी गठबंधन मजबूत-सीएम खट्टर
जजेपी के कुछ विधायकों (JJP MLA) द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन (Support) किए जाने के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी-जेजेपी का का गठबंधन (BJP-JJP Alliance) मजबूत है, दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन बहुत ही मजबूत है.
सीएम खट्टर (CM Khattar) ने कहा कि पिछले एक साल के राज में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) ने मिलकर जो भी काम किए हैं, उससे आने वाले चार सालों में होने वाले विकास कार्यों को और भी गति मिलेगी. जेजेपी के कई विधायकों के किसान आंदोलन (Farmer Protest) को समर्थन देने के सवाल के जवाब में सीएम (CM) खट्टर ने संकेत दिए कि उनकी सरकार आंदोलनकारी किसानों के साथ नरमी (Soft) से पेश आएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।