होम सीएससी में 6 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 08:59 PM

सीएससी में 6 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीएससी में 6 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीएससी में 6 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएससी) के स्नातक( कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों हेतु ग्रामीण-कृषि कार्य अनुभव (रावे)में जाने से पूर्व छ: दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने कहा कि आईसीएआर ने विद्यार्थियों को खेती और किसान से जोड़ने के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव रावे कार्यक्रम बनाया है.जो पूर्व वर्षों में भी छात्र करते रहे उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप के समान इस प्रोग्राम में छात्रों को ग्रामीण विकास कार्य अनुभव, इन प्लांट ट्रेनिंग, एक्सपीरियंशियल लर्निंग ट्रेनिंग एवं प्रोजेक्ट निर्माण की गतिविधियों में शामिल होना है.कुलपति ने छात्रों से कहा कि वह गांव में खेती किसान के साथ रहकर उनकी फीडबैक को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को दें तथा विश्वविद्यालय की नवीनतम कृषि तकनीकी यों को कृषकों को हस्तांतरित करें.जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके.

इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान प्रयोग होने वाली बुकलेट को भी वितरित कराया.इस अवसर पर डॉ ए.के सिंह, डॉ राम जी गुप्ता, डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)