होम भाजपा सभी वायदों को चुनावी जुमला बता काम खत्म कर देती है: सपा विधायक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 7, 2020 10:14 PM

भाजपा सभी वायदों को चुनावी जुमला बता काम खत्म कर देती है: सपा विधायक

भाजपा सभी वायदों को चुनावी जुमला बता काम खत्म कर देती है: सपा विधायक

भाजपा सभी वायदों को चुनावी जुमला बता काम खत्म कर देती है: सपा विधायक

मुरादाबाद। कृषि कानून के विरोध में सपा की बाइक रैली को प्रशासन की अनुमति न मिलने पर रोक दिया गया। इस दौरान हज़ारों सपा कार्यकर्ता सपा विधायक के आवास पर एकत्र हुए जंहा विधायक ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।मौके पर एस डी एम, व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को सपा विधायक नवाब जान खां के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जानी थी। इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र से सपा कार्यकर्ताओं का आना सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था और 12 बजते बजते हज़ारों सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ विधायक आवास पर जमा हो चुकी थी।

उधर बाइक रैली को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर एस डी एम अवनीश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी यादव भी विधायक आवास पर पंहुच गए और प्रशासन की मंशा साफ करते हुए विधायक नवाब जान खां को रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया। बाद में अपने आवास पर ही विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसान विरोधी काले कानून का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानो के गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया और गन्ने का पिछला भुगतान भी नही कराया,विधायक ने कहा कि काले कानून को समझना बहुत ज़रूरी है सरकार किसान विरोधी कानून के ज़रिए किसानो को उनकी ज़मीनों से बेदखल करने का खेल खेल रही है।इस कानून के ज़रिए किसानो की जमीनें पूंजीपतियों के कब्जे में होंगी और वह अपनी मर्ज़ी से किसानो की फसलों मनचाहे रेट में खरीद कर अपने भाव से बाज़ार में बेचेंगे।विधायक ने कहा कि सरकार झूठ बोलने में नमबर एक पर है, दो करोड़ लोगों के प्रतिवर्ष रोज़गार की बात हो या 15 लाख रुपये दिए जाने की बात हो भाजपा सभी वायदों को चुनावी जुमला बता काम खत्म कर देती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)