होम बढ़ सकती हैं सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 6, 2020 08:44 PM

बढ़ सकती हैं सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें

बढ़ सकती हैं सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें

बढ़ सकती हैं सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें

कोरोना संकट को देखते हुए जिस तरह से दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल अभी भी बंद हैं, उसे देखते हुए सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कुछ और आगे बढ़ सकती है। यानी इन्हें फरवरी-मार्च की जगह अप्रैल-मई में कराया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर स्कूल संगठनों और प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाले एजेंसियों के साथ चर्चा की जा रही है। फिलहाल अगले कुछ ही दिनों से इसे लेकर सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पिछले साल यानी वर्ष 2020 में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई थी।

शिक्षा मंत्री निशंक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ 10 दिसंबर को करेंगे वार्ता

इस बीच सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं सहित जेईई मेंस और नीट जैसी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक खुद भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ 10 दिसंबर को इस मुद्दे पर फेसबुक और ट्वीटर के जरिए सीधी चर्चा भी रखी है। साथ ही इसे लेकर सभी सुझाव भी मांगे गए है।

छात्रों को थ्योरी तो ऑनलाइन पढ़ा दी गई, लेकिन प्रैक्टिकल अभी नहीं हो पाए

हालांकि इस सब के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो स्कूलों के बंद होने से छात्रों को थ्योरी तो ऑनलाइन पढ़ा दी गई है, लेकिन प्रैक्टिकल अभी बिल्कुल भी नहीं हो पाया है। ऐसे में बगैर प्रैक्टिकल कराए छात्रों की कैसे परीक्षाएं ली जा सकती है। हालांकि इस बीच छात्रों को 15 दिसंबर के बाद दस-दस के ग्रुप में प्रैक्टिकल के लिए बुलाने की भी तैयारी है, लेकिन इसके लिए स्थानीय प्रशासन और राज्यों की अनुमति जरूरी होगी। बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2020 में छात्रों की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं एक जनवरी से ही शुरू हो गई थी, जो सात फरवरी तक हुई थी। जबकि इस साल भी अभी तक छात्रों ने प्रयोगशालाओं का मुंह तक नहीं देखा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)