होम प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और प्रीति जिंटा ने भी किया किसानों का समर्थन
प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और प्रीति जिंटा ने भी किया किसानों का समर्थन
बईः नए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने भी समर्थन दिया है. अब तक राजनीति, फिल्म और खेत जगत की तमाम हस्तियां किसानों का समर्थन कर चुकी हैं. किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान करते हुए चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली सड़कों को जाम कर देंगे.
दिलजीत दोसांझ, हरभजन मान, जसबीर जस्सी, रीतेश देशमुख, फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और कई अन्य हस्तियां पहले ही किसानों को अपना समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं. प्रदर्शन स्थल से दोसांझ के एकता के संदेश वाले ट्वीट के जवाब में चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा कि किसानों की चिंताओं को जल्दी दूर किया जाना चाहिए.
उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत है. उनकी उम्मीदों को पूरा करने की जरूरत है. एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए.
ट्विटर पर अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ बहस के बाद दिलजीत दोसांझ ने आंदोलनकारी किसानों के लिए एक करोड़ रुपये दान किए थे. दोसांझ ने बाद में ट्वीट कर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया. वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने किसानों को "मानव सभ्यता का संस्थापक" कहा. उन्होंने ट्वीट किया,"पहले जुताई शुरू हुई, उसके बाद अन्य कलाएं विकसित हुईं. इसलिए किसान सभ्यता के संस्थापक हैं."
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने किसानों को धरती का सैनिक कहकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया. जिंटा ने ट्वीट किया, "इस ठंड और महामारी में आंदोलन कर रह किसानों और उनके परिवारों को देखकर मेरा दिल उनके साथ है. वे मिट्टी के सैनिक हैं जो हमारे देश को चलाते हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत से जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और सभी का समाधान होगा."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।