होम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- किसानों के मौजूदा संकट से हूं बेहद दुखी

Alert Star Digital Team Dec 7, 2020 10:10 PM

प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- किसानों के मौजूदा संकट से हूं बेहद दुखी

प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- किसानों के मौजूदा संकट से हूं बेहद दुखी

प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- किसानों के मौजूदा संकट से हूं बेहद दुखी

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि किसानों के मौजूदा संकट को लेकर काफी दुखी हूं। मुझे ऐसा लगता है कि इस मुद्दे को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता था, अगर सरकार ईमानदारी से फीडबैक पर ध्यान दिया होता कि वाकई में किसान सरकार के कदमों के बारे में क्या सोचते हैं।

तीनों कृषि कानून पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि इन कानूनों ने देश को गहरी उथल-पुथल में धकेल दिया है। ये मुद्दा अकेले किसानों का नहीं है, बल्कि पूरे देश के आर्थिक ताने-बाने को प्रभावित करता है। हाल में प्रकाश सिंह बादल ने किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण सम्मान लौटाने का ऐलान किया था। प्रकाश सिंह बादल को 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

अवार्ड लौटाते समय उन्होंने लिखा था कि इतना गरीब हूं कि किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए मेरे पास कुछ और नहीं है। मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं। ऐसे में अगर किसानों का अपमान हो रहा है तो किसी तरह का सम्मान रखने का कोई फायदा नहीं है। बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को तीन पन्नों की चिट्ठी लिखकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की थी।

पंजाब और हरियाणा के किसान जो 12 दिनों से दिल्ली और उसके आसपास आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस ले। उन्हें नए कानूनों को 'किसान-विरोधी' करार दिया है। किसानों ने कहा कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा और बड़े कॉर्पोरेट के आगे उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)