होम आठ दिसंबर को हरियाणा के 3468 पेट्रोल रहेंगे बंद

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 6, 2020 09:32 PM

आठ दिसंबर को हरियाणा के 3468 पेट्रोल रहेंगे बंद

आठ दिसंबर को हरियाणा के 3468 पेट्रोल रहेंगे बंद

आठ दिसंबर को हरियाणा के 3468 पेट्रोल रहेंगे बंद

हरियाणा के पानीपत में रविवार को हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक में डीलरों (पेट्रोल पंप संचालकों) ने किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को घोषित भारत बंद का समर्थन करने की घोषणा करते हुए अपने सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लिया है।

एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव चौधरी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान आंदोलनरत हैं। इससे यह साबित होता है कि कृषि कानून किसान हितैषी नहीं बल्कि विरोधी है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम डीलरों का जहां 40 प्रतिशत कारोबार किसानों के माध्यम से चलता है। वहीं देश का हर उद्योग कृषि आधारित है। उन्होंने कहा कि खेती देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके मद्देनजर हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन तन मन धन से आंदोलनरत किसानों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसान दिल्ली के चारों ओर बैठा हुआ है। वहीं हर औद्योगिक कार्य दिल्ली के माध्यम से होता है। सडकें जाम होने के कारण उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों के आंदोलन को लंबा नहीं खींचना चाहिए, जल्द से जल्द किसान हित में सशक्त फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कृषि कानूनों को काला करार देते हुए कहा सोचने की बात यह है कि हर समय खेत में कामकाज में व्यस्त रहने वाला किसान नए कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहा है। इसका मतलब है कि तीनों नए कानून किसान हितैषी नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)