होम पांड्या फिनिशर की अपनी भूमिका को समझ रहे हैं : विराट

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 6, 2020 08:45 PM

पांड्या फिनिशर की अपनी भूमिका को समझ रहे हैं : विराट

पांड्या फिनिशर की अपनी भूमिका को समझ रहे हैं : विराट

पांड्या फिनिशर की अपनी भूमिका को समझ रहे हैं : विराट

सिडनी : आस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में हराने और सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विस्फोटक पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि पांड्या अब अपनी फिनिशर की भूमिका को समझ रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाये, जबकि भारत ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीता। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने 2018-19 के पिछले आस्ट्रेलियाई दौरे में तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर खेली थी, लेकिन इस बार उसने 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर वनडे सीरीज में मिली 1-2 की हार का बदला चुका लिया। विराट ने कहा, हार्दिक पांड्या ने मैच को फिनिश किया और शिखर धवन ने अर्धशतक ठोका। यह जीत पूरी टीम की कोशिश का नतीजा है। पांड्या को 2016 में टीम में शामिल करने का कारण उनकी क्षमता थी और उन्हें अब समझ आ रहा है कि फिनिशर की भूमिका में खुद को ढालने का यह सही समय है। कप्तान ने कहा, पांड्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और उनके पास ऐसे उच्च स्तरीय मैच में खुद को प्रदर्शित करने का कौशल भी है।

अगला मुकाबला काफी उत्साहित होगा। कठिन समय में जब कई लोग आपका समर्थन करते हैं तो अगला मुकाबला काफी उत्साहित हो जाता है। विराट ने कहा, टी-20 क्रिकेट में एक टीम के रूप में हमने शानदार प्रदर्शन किया। हमारे दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी के टीम में नहीं होने के बावजूद ऐसी जीत हासिल करने से मुझे टीम पर गर्व हो रहा है। हाल ही में हुए आईपीएल में सभी ने 14 मुकाबले खेले और उन्हें अपनी रणनीति पता थी। टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया और शार्दुल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)