होम वैक्सीन लगने के बाद भी 3 साल तक मास्क पहनना होगा जरूरी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 6, 2020 08:33 PM

वैक्सीन लगने के बाद भी 3 साल तक मास्क पहनना होगा जरूरी

वैक्सीन लगने के बाद भी 3 साल तक मास्क पहनना होगा जरूरी

वैक्सीन लगने के बाद भी 3 साल तक मास्क पहनना होगा जरूरी

नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है और आम लोगों में वैक्सान लगाने की तैयारी जोरों पर चल रही हैं, लेकिन यदि आप सोचते हैं कि वैक्सीन लगाने के बाद मास्क लगाने से आजादी मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को कम से कम तीन साल तक मास्क लगाना जरूरी होगा। दरअसल, कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी उसके अच्छे-बुरे साइड इफेक्ट्स सामने आने में लंबा वक्त लगेगा। ऐसे में वैक्सीन आने के बाद भी सबको विशेष एहतियात बरतनी होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरूरी होगा। भारतीय विज्ञान और अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे ने यह जानकारी दी है।
ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ मिलकर सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नामक वैक्सीन तैयार कर रही है। इसके अलावा बायोटेक द्वारा भी स्वदेशी वैक्सीन बनाई जा रही है। इन दोनों वैक्सीन को भारतीयों पर किए गए ट्रायल के नतीजों को सामने आने में समय लग सकता है। हालांकि शुरूआती टेस्ट में इसके परिणाम पॉजिटिव मिले हैं।

टेस्टिंग के बाद सभी कंपनियों को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के सामने रिपोर्ट पेश करनी होगी। वे रिस्क बेनिफिट का आकलन करेंगे। मॉडर्ना और फाइजर कंपनी द्वारा तैयार की जा रही वैक्सीन के अधिकांश ट्रायल विदेश में ही हो रहे हैं।

यदि यह वहां सफल भी रहते हैं तो भी इन्हें भारतीय मानकों पर खरे उतरते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अनुमति लेनी होगी। बेशक देश-दुनिया की सभी वैक्सीन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है। मॉडर्ना और फाइजर को भी यहां के मानकों के अनुरूप परीक्षण रिपोर्ट देनी होगी।

भारत में वैक्सीन देने के लिए तैयार है पूरा चेन सिस्टम
भारत में टीकाकरण के लिए एक पूरा चेन सिस्टम बना हुआ है। पोलियों से लेकर अन्य टीकाकरण जिस तरह देश के कोने कोने तक होते हैं, यहां भी यह अपनाया जा सकता है। बशर्ते भारतीय वातावरण व स्थिति के अनुकूल वैक्सीन उपलब्ध हो जाए। वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय बाद यह आ भी जाएगी लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि लोग बेफिक्र हो जाएं। लोग सामान्य जिंदगी में वापस लौटने की आस लगाए बैठे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)