होम दो लाख रुपये की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता को दिया तीन तलाक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 10:04 PM

दो लाख रुपये की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता को दिया तीन तलाक

दो लाख रुपये की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता को दिया तीन तलाक

दो लाख रुपये की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता को दिया तीन तलाक

गर्भवती विवाहिता से दो लाख रूपये की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक दिए जाने की शिकायत पर ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी एक युवती की शादी अक्टूबर 2018 में उत्तराखंड के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआ डाबरा निवासी सलीम पुत्र शरीफ अहमद के साथ हुई थी । विवाहिता का कहना है कि उसके पिता ने शादी में लगभग 6 लाख रुपये खर्च किये थे लेकिन उसके पति व ससुराल वाले दहेज में दो लाख की नकदी की मांग करते हुए उसे आएदिन प्रताड़ित करते रहते थे। विवाहिता का आरोप है कि कुछ समय पूर्व उसका पति काम करने मलेशिया गया था तब भी उक्त लोगों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की थी।

तब उसने अपने मायके से 52 हज़ार रुपये लाकर दिए थे। आरोप ये भी है कि इसके बाद भी ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ और वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इसी के चलते बीती 24 नवम्बर को उसके पति, सलीम, ससुर शरीफ,सास सबीला, ननद नरगिस, व देवर शमीम और ज़रीफ़ ने एक राय होकर उसे बुरी तरह मारा पीटा इस दौरान सास ने चूल्हे से जलती लकड़ी निकालकर उसे जलाने का भी प्रयास किया।विवाहिता ने बताया है कि उसके ससुर ने उसके पति तीन तलाक देने के लिए भी कहा जिसपर उसके पति ने उसे तीन तलाक़ दे दिया और 26 नवंबर को उसे उसके मायके छोड़कर चला गया।विवाहिता का कहना था कि वह वर्तमान में गर्भवती है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)