होम फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश भी नहीं रहे पीछे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 09:57 PM

फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश भी नहीं रहे पीछे

फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश भी नहीं रहे पीछे

फिल्म सिटी को लेकर उद्धव ठाकरे ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश भी नहीं रहे पीछे

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी (Film City) को लेकर यूपी और महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज मुंबई दौरे के दौरान फिल्म सिटी के लिए इनवेस्टर्स के साथ एक मीटिंग की, जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) ने ऐतराज भी जताया था। उन्होंने कहा कि कम्पटीशन होना अच्छी बात है, लेकिन चिल्लाकर, धमकाकर कोई यहां के उद्योग को लेकर जाना चाहेगा तो मैं वो होने नहीं दूंगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मीटिंग के दौरान हमने कई हस्तियों से बात की है। हमें पिछले 3 वर्षों में 3 लाख करोड़ का निवेश मिला है। उत्तर प्रदेश में एक विश्व स्तरीय फिल्म सिटी बनाने की भी योजना के तहत हमने इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रस्तावित प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए जेवर एयरपोर्ट ने 6 किमी दूर एनसीआर में करीब 1000 एकड़ भूमि में खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस जगह पर भारत और विदेशों के शहरों से सबसे अच्छी कनेक्टिविटी होगी।

योगी ने दिया जवाब
उद्धव ठाकरे के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि कोई कुछ छीन नहीं लेता, यह सिर्फ ओपन मार्केट कंपटीशन है। यह इस बारे में है कि कौन आपको बेहतर सुविधा देता है, जो कि अनुकूल माहौल प्रदान करता है। मुंबई फिल्म सिटी जैसा है, वैसा ही काम करेगा। यूपी का फिल्म सिटी अपना काम करेगा। सीएम योगी ने कहा कि हमारा काम सुविधाएं प्रदान करना है और हम इस क्षेत्र को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां छीनने के लिए नहीं आया हूं, हम कुछ नया देने के लिए आए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)