होम भारत-नेपाल के सुधरते रिश्तों को फिर लग सकती है ड्रैगन की नजर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 09:54 PM

भारत-नेपाल के सुधरते रिश्तों को फिर लग सकती है ड्रैगन की नजर

भारत-नेपाल के सुधरते रिश्तों को फिर लग सकती है ड्रैगन की नजर

भारत-नेपाल के सुधरते रिश्तों को फिर लग सकती है ड्रैगन की नजर

नई दिल्ली: भारत-चीन (India-China) के बीच कई महीनों से जारी सीमा विवाद के बीच ड्रैगन की नेपाल (Nepal) और पाकिस्तान (Pakistan) के साथ नजदीकियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में चीनी रक्षा मंत्री ने नेपाल और पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसमें कई बड़े रक्षा समझौतों को मंजूरी दी गई. विशेषज्ञों की मानें तो पाकिस्तान और नेपाल से समझौतों की आड़ में चीन, भारत पर निशाना साधना चाहता है. इसके लिए चीन लगातार इन पड़ोसी देशों से सैन्य सहयोग बढ़ाने की कोशिशों में जुटा हुआ है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी रक्षा मंत्री का ये दौरा भारत के साथ 8 महीने से चल रहे सीमा विवाद को फिर एक बार घसीटने की साजिश है. बीते रविवार चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही (Wei Fenghe) नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे जहां उन्होनें नेपाल को उसकी, स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बरकरार रखने में पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलाया. इसके बाद वेई ने इसलामाबाद में पाकिस्तान अर्माी चीफ  से मुलाकात की. पाकिस्तान के साथ इस वार्ता में चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा सहयोग समझौतों पर मूहर लगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)