होम बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगा उद्योगों के कामकाज में सुधार: इक्रा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 09:59 PM

बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगा उद्योगों के कामकाज में सुधार: इक्रा

बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगा उद्योगों के कामकाज में सुधार: इक्रा

बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगा उद्योगों के कामकाज में सुधार: इक्रा

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय उद्योगों के कामकाज में धीरे-धीरे सुधार हुआ है और बेहतर त्योहारी मांग के दम पर तीसरी तिमाही में भी यह सुधार जारी रहने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिये जाने से विभिन्न क्षेत्रों में सुधार पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में स्पष्ट दिखा। कुछ क्षेत्र कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर लौटने में भी सफल रहे और सालाना आधार पर उन्होंने वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान मांग में बढ़त से साफ संकेत है कि तीसरी तिमाही में उद्योगों पर दबाव और कम होगा।

रेटिंग एजेंसी के उपाध्यक्ष कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग) शमशेर दीवान ने कहा, ''मांग को लेकर हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय उद्योग जगत धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की तरफ लौट रहा है। त्योहारी मौसम के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए तीसरी तिमाही में सुधार जारी रहने का अनुमान है।'' उन्होंने कहा कि ग्रामीण मांग सकारात्मक है और सामान्य मानसून से इसे समर्थन मिला है। इसके अलावा फसलों की अच्छी उपज, मनरेगा के बढ़े आवंटन के रूप में सरकारी समर्थन, एमएसएमई गारंटी कर्ज तथा अन्य उपायों से भी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि सुधार की अगुवाई ग्रामीण क्षेत्र करता रहेगा, जबकि शहरी क्षेत्र धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा।

हालांकि दीवान ने कहा कि अभी तक वायरस का टीका नहीं आया है। ऐसे में यदि संक्रमण की दूसरी या तीसरी लहर सामने आती है तो सुधार की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इक्रा ने कहा कि 587 कंपनियों के वित्तीय परिणाम के विश्लेषण से पता चलता है कि पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में भारतीय कॉरपोरेट जगत का समग्र राजस्व 34.9 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, सालाना आधार पर यह 6.5 प्रतिशत कम रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)