होम मार्टिन स्नेडन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त
मार्टिन स्नेडन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नियुक्त
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनज़ीसी) ने पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्टिन स्नेडन को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं जो ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। ग्रेग बार्कले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए चेयरमैन बनाये गए है जिसके चलते उन्हें एनजीसी के अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।
स्नेडन ने न्यूज़ीलैंड के लिए 25 टेस्ट और 93 वनडे मुकाबले खेले है तथा वह न्यूज़ीलैंड बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे है और वर्ष 1990-1992, 1999-2001 और फिर 2013 से वर्तमान तक संगठन के बोर्ड सदस्य के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। वह वर्ष 2001-2007 तक आईसीसी के मुख्य कार्यकारी समिति के सदस्य भी रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।