होम TATA करेगी कोरोना फ्री कारों की बिक्री, जानिए खास तकनीक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 09:46 PM

TATA करेगी कोरोना फ्री कारों की बिक्री, जानिए खास तकनीक

TATA करेगी कोरोना फ्री कारों की बिक्री, जानिए खास तकनीक

TATA करेगी कोरोना फ्री कारों की बिक्री, जानिए खास तकनीक

नई द‍िल्‍ली: महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में कार बनाने वाली कंपनियां और डीलरों ने कई उपाय किए हैं। कार कंपनियां सैनिटाइजेशन से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारी तक की सुव‍िधा दे रही है। इसी कड़ी में अब टाटा मोटर्स ने एक खास और अनोखा पहल शुरु किया है। कंपनी अब अपनी नई कारों को पूरी तरह सैनिटाइज करके प्लास्टिक रैप में दे रही है। जिससे ग्राहकों को कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी की जा सके।

प्लास्टिक बबल रैप के साथ होगी कार डिलीवरी

ज्यादातर कार कंपनियां ग्राहकों तक कारें पहुंचाने से पहले उसे सैनिटाइजेशन प्रक्रिया से गुजारती हैं जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहकों तक संक्रमण रहित कार ही पहुंचे। हालांकि टाटा अब अपनी कारों को सैनिटाइज करने के साथ ही उन्हें प्लास्टिक बबल रैप के साथ उन्हें ग्राहकों तक डिलीवर करेगी। इस पहल से ग्राहकों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाया जा सकता है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स अब सैनिटाइज्ड कारों को प्लास्टिक बबल रैप के अंदर रखकर ग्राहकों तक पहुंचा रही है और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

टाटा मोटर्स की नई पहल

आपकी जानकारी के लि‍ए बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये तस्वीरें और वीडियो साझा किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया है कि यह नई कारों को कीटाणुओं से बचाने में मदद करेगा, जबकि वे हमारी डीलरशिप पर आपका इंतजार करेंगे। ये बात सच है कि अगर आप टाटा की कार खरीदते है तो टाटा मोटर्स की इस नई पहल से आपको काफी फायदा होगा। फ‍िलहाल भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स ग्राहकों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)