होम महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- फिल्म इंडस्ट्री कहीं नहीं जा सकती, योगी को कोशिश कर लें

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 2, 2020 09:37 PM

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- फिल्म इंडस्ट्री कहीं नहीं जा सकती, योगी को कोशिश कर लें

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- फिल्म इंडस्ट्री कहीं नहीं जा सकती, योगी को कोशिश कर लें

महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- फिल्म इंडस्ट्री कहीं नहीं जा सकती, योगी को कोशिश कर लें

मुंबई: यूपी में फिल्म सिटी निर्माण पर महाराष्ट्र में जमकर राजनीति हो रही है. शिवसेना-एनसीपी और बीजेपी के बीच मजकर जुबानी तीर चल रहे हैं. अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री कहीं और नहीं जा सकती.

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसा करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. अनिल देशमुख का यह बयान यूपी में फिल्म सिटी को लेकर योगी आदित्यनाथ के दो दिन के मुंबई दौरे के बीच आया है.

 

देशमुख ने कहा, ''100 साल पहले मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री लगाई गई, मुझे नहीं लगता कि जितनी सुविधाएं मुंबई ने फिल्म इंडस्ट्री को दीं हैं उतनी कोई और शहर दे सकता है. हमारी कानून व्यवस्था बेहतर है. मुझे भरोसा है कि फिल्म इंडस्ट्री कहीं बाहर नहीं जाएगी.''

 

अनिल देशमुख से पहले शिवसेना ने भी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि फिल्म सिटी को मुंबई से शिफ्ट करना आसान नहीं है. संजय राउत ने कहा, ''फिल्म सिटी को कोई यहां से ले जाने की बात अगर करता है तो ये मजाक ही है.''

 

बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड के प्रेशर में है- यूपी मंत्री
योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड के प्रेशर में है. उन्होंने कहा कि ''इन्होंने अंडरवर्ल्ड के हाथों में फिल्म इंडस्ट्री को दे रखा है. ये बयानों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री पर दबाव बना रहे हैं कि यहां से कोई जा नहीं सकता. हम कब कह रहे हैं कि हम बॉलीवुड ले जा रहे हैं, यूपी CM तो बस फिल्में बनाने के लिए एक बेहतर व्यवस्था दे रहे हैं.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)