होम मोदी सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है!

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 1, 2020 09:37 PM

मोदी सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है!

मोदी सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है!

मोदी सरकार पर किसानों को भरोसा नहीं है!

किसान आंदोलन को छह दिन हो गए हैं, हालांकि केन्द्र सरकार ने किसान नेताओं से बातचीत शुरू की है, लेकिन जिस तरह से समय गुजारा गया, किसान आंदोलन पर सियासी कीचड़ उछाला गया, उसमें दरार डालने की कोशिशें की गई, उसने साफ कर दिया है कि 2014 से पहले जो मोदी टीम ने अच्छे दिनों के सपने दिखाए थे, वे एकदम झूठे थे.

यही वजह है कि किसान उनके किसी भी मौखिक वादे और इरादे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं!किसान आंदोलन शुरू होने के साथ ही लगातर किसानों से एक ही सवाल पूछा जा रहा था कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एमएसपी पर केन्द्र सरकार की ओर से आश्वस्त किया है, फिर किसान उस पर भरोसा क्यों नहीं कर रहे हैं?

दरअसल, दो ऐसे प्रमुख कारण हैं कि किसान लिखित में चाहते हैं, एमएसपी पर कानून चाहते हैं.... एक- वर्ष 2014 में गैस, पेट्रोल, डीजल, के दाम, महंगाई सहित अनेक समस्याओं पर कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए जनता को अच्छे दिनों के सपने दिखाए गए थे, यही नहीं, कोरोना संकट में भी बीस लाख करोड़ की राहत, करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज जैसे सरकारी आंकड़ों से पेट भरने की कोशिशें की गई, लेकिन केन्द्र सरकार ने इन छह वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया कि पीएम मोदी की मौखिक बातों, वादों और इरादों पर भरोसा किया जा सके.

दो- यदि आज किसान भरोसा कर भी लें, तो भविष्य में जो भी सरकार आएगी वह उस पर कायम रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. कितने आश्चर्य की बात है कि किसान आंदोलन को दलालों का आंदोलन तक करार दिया गया, अब तो भविष्य में जनता ही फैसला करेगी कि असली दलाल किसान हैं या सरकार है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)