होम भाजपा सरकार जश्न में डूबी जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरों में अंधेरा : अखिलेश

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 1, 2020 09:35 PM

भाजपा सरकार जश्न में डूबी जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरों में अंधेरा : अखिलेश

भाजपा सरकार जश्न में डूबी जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरों में अंधेरा : अखिलेश

भाजपा सरकार जश्न में डूबी जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरों में अंधेरा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जश्नों की खुमारी में डूबी है जबकि बदहाल किसानों, बेरोजगार नौजवानों के घरों में अंधेरा है। इसी उपलब्धि का भाजपा नगाड़ा पीट रही है। सन 2020 में लगातार दूसरी तिमाही विकास दर माइनस शून्य। आर्थिक मंदी की चपेट में अर्थव्यवस्था। प्रदेश में धेले का निवेश नहीं इसके लिए मुख्यमंत्री मुम्बई में उद्योगपतियों के सामने शरणं गच्छामि होंगे। लोकतंत्र का इससे बुरा उपहास और क्या होगा?
अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि कोई किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना भाजपा से सीखे। न किसान का कर्ज माफ किया, नहीं एमएसपी दी। गन्ना मूल्य भुगतान करने में हीलाहवाली। सन 2022 में किसान की आय दुगुनी होने की दूर-दूर तक संभावना नहीं। किसान के उपयोग की खाद, बिजली, कीटनाशक सब महंगी है। मजबूरी में हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
अखिलेश ने कहा कि आज किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलित हैं। सरकार ने साजिशन जो कृषि विधेयक पास किया है उससे किसान अपनी खेती पर स्वामित्व खो देंगे। उन्हें कारपोरेट खेती के लिए मजबूर किया जाएगा। भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसीलिए एमएसपी का प्रावधान नहीं रखा है। किसानों को अपनी फसल बड़े व्यापरियों के हाथों बेचने की मजबूरी होगी।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भूलें नहीं कि एक्सप्रेस-वे का उत्तर प्रदेश से परिचय समाजवादी सरकार ने ही कराया। आगरा-लखनऊ, एक्सप्रेस-वे पहली एक्सप्रेस-वे है जिसे समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की ही देन है। राज्य भर में जनपदों को फोरलेन सड़कों से जोड़ने की व्यवस्था भी समाजवादी सरकार में हुई थी।
सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश के विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। यह सरकार पूरी तरह विफल सरकार रही है। जनता भी इनकी जुमलेबाजी से भलीभांति परिचित हो गई है। कोई इनके भुलावे में आने वाला नहीं है। बचे हुए दिन काटने हैं तो कुछ उछलकूद दिखाने भर को मुख्यमंत्री लग गए हैं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)