होम भारत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए विकसित की नई तकनीक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2020 10:42 PM

भारत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए विकसित की नई तकनीक

भारत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए विकसित की नई तकनीक

भारत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए विकसित की नई तकनीक

नई दिल्ली। पाकिस्तान इन दिनों अपने आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। सीमा पार से आने वाले इन ड्रोन को जम्मू-कश्मीर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान गोलियों से निशाना बनाकर मार गिरा रहे हैं लेकिन अब भारत ने ड्रोन को मार गिराने के लिए नई तकनीक विकसित कर ली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सशस्त्र बलों के लिए ड्रोन प्रणाली के विकास और उत्पादन के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को अग्रणी एजेंसी के रूप में नामित किया है।

​​सीमा पार से हथियार ही नहीं मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भी 'मेड इन चाइना' ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तान के आतंकी समूहों ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में उग्रवाद को पुनर्जीवित करने के लिए हथियारों और ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन सॉर्ट लॉन्च किए हैं। व्यावसायिक रूप से उपलब्ध चीनी ड्रोन 10 किलोग्राम तक के हथियार और ड्रग पेलोड ले जा सकते हैं। जम्मू जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे अरनिया क्षेत्र में बीती रात करीब नौ बजे भी बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखा। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया। जवानों ने भारतीय क्षेत्र में हथियार व गोला बारूद गिराए जाने की आशंका के चलते रविवार सुबह भी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

दरअसल 2020 की शुरुआत से ही ड्रोन का खतरा बना हुआ है। पाकिस्तान से भेजे जा रहे ड्रोन भारतीय क्षेत्र में हथियार व गोला बारूद गिरा रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में इससे पहले भी कई बार पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। 20 नवम्बर को भी सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा के नजदीक उड़ते देखा था। गत 20 जून को बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान से हथियार लेकर आ रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। सीमा पर तैनात सेना और बीएसएफ के जवान अब ड्रोन को मार गिराने के लिए गोलियां चला रहे हैं लेकिन अब डीआरडीओ ने हथियारों और ड्रग्स से लैस सीमा पार से आने वाले चीन निर्मित ड्रोनों को निष्क्रिय करने या मार गिराने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक सफलतापूर्वक विकसित कर ली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)