होम ममता बनर्जी ने पीेएम केयर्स फंड पर उठाया सवाल, मांगा मोदी से हिसाब
ममता बनर्जी ने पीेएम केयर्स फंड पर उठाया सवाल, मांगा मोदी से हिसाब
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया।बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की भाजपा नीत सरकार की इच्छा से काम नहीं करेगी। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि पीएम केयर्स फंड का सारा धन कहां गया? क्या किसी को इस निधि के भविष्य के बारे में जानकारी है? लाखों करोड़ों रुपये कहां गये? कोई ऑडिट क्यों नहीं कराया गया? केंद्र सरकार हमें उपदेश दे रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी से लडऩे के लिए हमें क्या दिया है।ममता बनर्जी ने चुनाव नजदीक होने की वजह से पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति देश के अन्य कई राज्यों से बेहतर है। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं। उत्तर भारत में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में बनर्जी ने दावा किया कि कृषि कानूनों पर किसी भी पार्टी ने बीजेपी का साथ नहीं दिया लेकिन वह अड़ी हुई है। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग भी किसी से छिपी नहीं है। बीजेपी ने बीते लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके राज्य में ममता बनर्जी के विकल्प के तौर पर मजबूती से सामने पेश किया है। जिसको आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी तरह भुनाना चाहती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।