होम हीं मिल पा रहा मिग-29 के लापता पायलट का सुराग

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 29, 2020 10:38 PM

हीं मिल पा रहा मिग-29 के लापता पायलट का सुराग

हीं मिल पा रहा मिग-29 के लापता पायलट का सुराग

हीं मिल पा रहा मिग-29 के लापता पायलट का सुराग

मिग-29 ट्रेनर लड़ाकू विमान के अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता पायलट का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि 9 युद्धपोत, 14 विमान और भारतीय नौसेना के फास्ट इंटरसेप्टर विमान को लापता पायलट का पता लगाने के लिए तैनात किया गया है। नौसेना के बयान में यह भी कहा गया है कि खोज अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू जेट का कुछ मलबा बरामद किया गया है।

बयान में कहा गया, भारतीय नौसेना का मिग-29के ट्रेनर विमान के दूसरे पायलट का पता लगाने का अभियान जारी है। ये ट्रेनर विमान 26 नवंबर को गोवा से रवाना हुआ था। नौसेना के जहाजों और विमानों की व्यापक तैनाती जारी है।

इसमें कहा गया है कि विमान के कुछ मलबे मिले हैं जिसमें लैंडिंग गियर, टर्बो चार्जर, फ्यूल टैंक इंजन और विंग इंजन काउलिंग शामिल है। बयान में कहा गया, नौ युद्धपोत और 14 विमान खोज अभियान में लगे हैं। नौसेना फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, समुद्री और तटीय पुलिस भी अपनी ओर से तलाश कर रही है। आसपास के गांवों में रहने वाले मछुआरों से भी ढूंढने के लिए कहा गया है।

दुर्घटना के बाद विमान में सवार एक अन्य पायलट को बचा लिया गया था। मिग-29के ने गोवा तट से दूर विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)