होम केंद्र सरकार को अविलंब किसानों से मुलाकात करनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 29, 2020 10:32 PM

केंद्र सरकार को अविलंब किसानों से मुलाकात करनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

केंद्र सरकार को अविलंब किसानों से मुलाकात करनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

केंद्र सरकार को अविलंब किसानों से मुलाकात करनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से केंद्र को तत्काल और बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए. बता दें चार दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं.आम आदमी पार्टी (आप) ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने केंद्र से कहा कि उसे तत्काल किसानों से मिलना चाहिए.

 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'केंद्र सरकार को किसानों से तत्काल बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए.' आप के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी का मानना ​​है कि गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने की खातिर दिल्ली छोड़ कर पूरी तरह से गैरजिम्मेदारी दिखाई है, जबकि लाखों किसान उनसे बातचीत के लिए दिल्ली की सीमा पर इंतजार कर रहे हैं.

भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह एक तरफ किसानों से कह रहे हैं कि उनके प्रदर्शन के कारण कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं और वहीं दूसरी तरफ दावा कर रहे थे कि उनके हैदराबाद रोड शो में बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी थी. यह दर्शाता है कि 'कोई सामाजिक दूरी नहीं रखी गई थी.'

 

उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी का मानना ​​है कि यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पाखंड है और हम इस तरह के गैरजिम्मेदाराना कदम की निंदा करते हैं. आम आदमी पार्टी का मानना ​​है कि ऐसे गृह मंत्री भारत के लिए बहुत खतरनाक हैं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)