होम कोरोना के चलते छोड़े गए 88 कैदी गायब, पुलिस की फूल रही सांस
कोरोना के चलते छोड़े गए 88 कैदी गायब, पुलिस की फूल रही सांस
आगरा में जिला जेल के 88 कैदियों की पुलिस को तलाश है। ये कैदी पैरोल पर छूटने के बाद वापस नहीं लौटे हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते इन कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल खत्म होने के बाद भी 88 कैदी वापस नहीं लौटे। इन कैदियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस 88 कैदियों की तलाश में जुटी । जिला जेल प्रशासन ने आगरा पुलिस को भेजी फरार कैदियों की सूची। पुलिस घर घर जाकर कर रही है कैदियों की तलाश । एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि सभी कैदी जल्द पकड़े जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।