होम त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेने श्रीलंका पहुंचे अजित डोभाल, समुद्री सुरक्षा को लेकर हुई बातचीत
त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेने श्रीलंका पहुंचे अजित डोभाल, समुद्री सुरक्षा को लेकर हुई बातचीत
कोलंबो. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval) ने शनिवार को कोलंबो (Colombo) में एक त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया. इस उच्चस्तरीय बातचीत में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर भी बातचीत हुई है. इससे पहले इस तरह की बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी. श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्च आयोग ने बताया कि इस दौरान श्रीलंका के डिफेंस सेक्रेटरी रिटायर्ड मेजर जनरल कमल गुनारत्ने और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी और भारत की ओर से अजीत डोभाल मौजूद रहे. श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.
एक संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देशों ने क्षेत्र में वर्तमान समुद्री सुरक्षा वातावरण का जायजा लिया और समुद्री जागरूकता, मानवीय सहायता, आपदा राहत, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और समुद्री प्रदूषण के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा की. इसके अलावा तीनों देशों ने सामान्य सुरक्षा खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और इससे बेहतर तरह निपटने के लिए व्यापक आधार सहयोग के लिए सहमति व्यक्त की. साथ ही आतंकवाद, कट्टरता, अतिवाद, ड्रग्स, हथियारों और मानव तस्करी जैसे मुद्दों को चर्चा में शामिल किया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।