होम IPS अफसर को 10,000 हर्जाने की लीगल नोटिस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2020 08:54 PM

IPS अफसर को 10,000 हर्जाने की लीगल नोटिस

IPS अफसर को 10,000 हर्जाने की लीगल नोटिस

IPS अफसर को 10,000 हर्जाने की लीगल नोटिस

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने आईएएस अफसर तथा पूर्व प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार को अपने वार्षिक कार्य मूल्यांकन में व्यक्तिगत पूर्वाग्रह में जानबूझ कर ग्रेडिंग कम करने के संबंध में धारा 80 सीपीसी में लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में अमिताभ ने कहा कि 18 मई 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच उनके आईजी नागरिक सुरक्षा के पद पर नियुक्ति के दौरान उनके पर्यवेक्षक अधिकारी डीजी नागरिक सुरक्षा ने उन्हें उत्कृष्ट अधिकारी बताते हुए 10 अंकों में 9.57 अंक की ग्रेडिंग की थी।

इसके विपरीत अरविन्द कुमार ने इस ग्रेडिंग को मनमाने ढंग से कम करते हुए 10 अंकों में 6.34 ग्रेड कर दिया, जबकि वे प्रमुख सचिव गृह थे और इस रूप में नागरिक सुरक्षा विभाग उनके अधीन नहीं था। प्रमुख सचिव गृह के रूप में अरविन्द कुमार आईजी नागरिक सुरक्षा के पर्यवेक्षक अधिकारी नहीं थे, फिर भी उन्होंने जबरदस्ती अमिताभ के ग्रेड कम किये।

नोटिस के अनुसार अरविन्द कुमार ने यह काम द्वेषभाव में अमिताभ को क्षति पहुंचाने के लिए किया। ऐसे में उन्होंने अरविन्द कुमार को इसके लिए रु० 10,000 का सांकेतिक हर्जाना देने अथवा विधिक कार्यवाही किये जाने का नोटिस दिया है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)