होम कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगा संघ, मोहन भागवत ने भी की तारीफ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2020 08:28 PM

कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगा संघ, मोहन भागवत ने भी की तारीफ

कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगा संघ, मोहन भागवत ने भी की तारीफ

कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगा संघ, मोहन भागवत ने भी की तारीफ

प्रयागराज: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा और सहायता करने वाले कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम करते हुए उनका सम्मान करने का बड़ा फैसला किया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने खुद ऐसे लोगों की जमकर तारीफ की है और आरएसएस के पदाधिकारियों समेत स्वयं सेवकों से इनसे संपर्क स्थापित करने और हौसला अफजाई के लिए इन्हें सम्मानित करने की नसीहत दी है. मोहन भागवत का कहना है कि सम्मान करने से न सिर्फ इन कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन होगा, बल्कि इससे दूसरे लोगों को भी महामारी के मुश्किल वक्त में परेशान और जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता करने की प्रेरणा मिलेगी.

सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए
संघ प्रमुख भागवत ने कोरोना योद्धाओं के साथ ही उन नागरिकों और संस्थाओं के प्रयासों के हौसले की भी तारीफ की है, जिन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विपरीत हालातों में दूसरों की खुलकर मदद की है. उन्होंने कहा है कि इस मुश्किल वक्त में सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए. सामाजिक सहभागिता से ही इस महामारी का मुकाबला किया जा सकता है. संघ प्रमुख ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के मुश्किल हालात में धार्मिक स्थलों के दरवाजे सबके लिए समान रूप से खुले थे. इस तरह की कोशिशों से ही कोरोना को काबू में किया जा सकता है. उन्होंने पर्यावरण समेत कई दूसरे मुद्दों पर भी स्वयं सेवकों और आम नागरिकों को तमाम सुझाव दिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)