होम PM मोदी ने बुलाई सभी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, क्या फिर से होगा लॉकडाउन?
PM मोदी ने बुलाई सभी मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, क्या फिर से होगा लॉकडाउन?
नई दिल्ली। देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे रोगियों को देखते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
इस बैठक में, कोरोन महामारी को रोकने के लिए आगे की रणनीतियों के साथ, वैक्सीन के आगमन की स्तिथि में व्यवस्थाओं पर मंथन होगा। इस खबर के सामने आने के बाद अटकलें तेज हो रही हैं कि क्या देश में फिर से लॉक डाउन या कर्फ्यू लगने वाला है।
बता दें, हाल के दिनों में कोरोना प्रभावित राज्यों, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में रात का कर्फ्यू लगाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।