होम UP: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर

Alert Star Digital Team Nov 23, 2020 07:58 PM

UP: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर

UP: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर

UP: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर

खनऊ: बीजेपी के बारे में ये कहा जाता है कि पार्टी हमेशा चुनावी चुनाव मोड में रहती है, खुद पार्टी के नेता भी इस बात को मानते हैं. उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भले ही साल 2022 में होने हैं लेकिन बीजेपी ने इसकी तैयारी बीते साल से ही शुरू कर दी थी. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं और इन दिनों बीजेपी में क्षेत्रीय कार्यसमितियां घोषित की जा रही हैं. वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और बेहतर करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके लिए सबसे पहले उन क्षेत्रों में संगठन मंत्रियों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है जो पिछले काफी समय से खाली चल रहे हैं.

संगठन के लिहाज से प्रदेश को 6 क्षेत्रों में बांटा
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के लिहाज से प्रदेश को 6 क्षेत्रों में बांटा है इनमें अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र शामिल हैं. बीते कुछ समय से पश्चिम क्षेत्र में कोई भी संगठन मंत्री तैनात नहीं है. इसके अलावा कानपुर क्षेत्र का भी प्रभार ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह को कार्यवाहक के तौर पर मिला हुआ है जबकि गोरखपुर क्षेत्र का काम वाराणसी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर कार्यवाहक के तौर पर देख रहे हैं. ऐसे में अब जल्दी पश्चिम क्षेत्र कानपुर क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र में संगठन मंत्रियों की तैनाती हो सकती है.


कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है बीजेपी
सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले जब ये तय किया गया कि पूर्णकालिक प्रचारक और बैचलर ही क्षेत्रों में संगठन मंत्री के तौर पर तैनात होंगे तब कानपुर के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव और अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री बृज बहादुर को वहां से बीजेपी में भेज दिया गया. उसके बाद से ही वहां किसी की तैनाती नहीं की गई और कार्यवाहक संगठन मंत्री वहां काम देख रहे है. लेकिन, अब चुनाव में तकरीबन एक साल का वक्त बचा है और ऐसे में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसीलिए पार्टी की तरफ से संघ से इन क्षेत्रों में पूर्णकालिक क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों की तैनाती की अपनी मांग रखी थी. संगठन मंत्रियों की नियुक्ति पार्टी और संघ की आपसी सहमति से होती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)