होम मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल गांधी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 23, 2020 08:20 PM

मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल गांधी

मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल गांधी

मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई उनके लिए महान शिक्षक थे और उनका पूरा जीवन असम के लोगों को एकसाथ लाने में समर्पित रहा। उन्होंने गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''श्री तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम में सभी लोगों और समुदायों को साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और विद्वान शिक्षक थे। मैंने उन्हें बहुत गहराई से प्रेम और सम्मान दिया। उनकी कमी मुझे महसूस होगी।'' उन्होंने कहा, ''गौरव और उनके परिवार के प्रति स्नेह और संवेदना व्यक्त करता हूं।''

गौरतलब है कि तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। शाम 5 बजकर 35 मिनट पर उनके निधन की जानकारी मिली। वह 84 साल के थे। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)