होम कोरोना की स्थिति पर कल पीएम मोदी ने बुलाई बैठक,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 23, 2020 08:13 PM

कोरोना की स्थिति पर कल पीएम मोदी ने बुलाई बैठक,

कोरोना की स्थिति पर कल पीएम मोदी ने बुलाई बैठक,

कोरोना की स्थिति पर कल पीएम मोदी ने बुलाई बैठक,

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना से जुड़े हालात को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कल बैठक बुलाई है. यह बैठक मंगलवार सुबह और दोपहर, दो चरणों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. पहले हिस्से की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी. इसमें उन 8 राज्यों के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लेंगे जहां पर कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है.

 

ये आठ राज्य महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश होंगे. इन 8 राज्यों की बैठक में प्रधानमंत्री कोरोना से बचाव के उपाय और प्रबंधन पर बात करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से बाकी बचे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकीय प्रमुखों के साथ बैठक होगी.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी त्योहारी मौसम के बाद आई कोरोना की लहर और वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक में करेंगे. साथ ही साथ कोरोना के टीका वितरण के प्रबंधन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे.

 

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का इन बैठकों में जोर इस बात पर होगा कि कोरोना का टीका अगले दो महीने के भीतर जनसामान्य के टीकाकरण के लिए उपलब्ध होगी. ऐसी सूरत में तब तक कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए. कोरोना से बचाव के उपाय में लापरवाही को रोकने के लिए कड़े कानूनी उपाय और सख्ती बरतनी पड़े तो उससे जुड़े उपाय भी किये जाएं. पीएम मोदी का जोर 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं' की नीति पर होगा.

 

प्रधानमंत्री तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को यह भी बताएंगे वैक्सीन की उपलब्धता होने पर उसके भंडारण, ट्रांसपोर्टेशन और टीकाकरण के प्रबंधन के लिए किस तरह से केंद्र सरकार ने तैयारियां की हैं और उन एसओपी का पालन कर राज्यों को कैसे अपनी भूमिका निभानी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)