होम ममता का ऐलान- 2 लाख लोगों को मोटरसाइकिल देने का वादा
ममता का ऐलान- 2 लाख लोगों को मोटरसाइकिल देने का वादा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ आदिवासी युवा साइकिल पर कोल्ड बॉक्स रखकर मछली बेचते हैं। सरकार ने फैसला किया कि दो लाख ऐसे युवाओं को सहकारी समितियों के माध्यम से बाइक दी जाएगी, ताकि वे बाइक पर साड़ी, कपड़ा, आलू-प्याज या कुछ समान बेच सकें।
इस परियोजना का नाम कर्म ही धर्म दिया गया है। इससे 10 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषक बंधु योजना के तहत किसानों को हर महीने मिलने वाली 2500 की राशि जनवरी में ही जारी की जाएगी।
वर्तमान में, पुजारियों को 1000 रुपये भत्ता मिलता है। इसे बढ़ाकर 2000 रुपये भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुफ्त में राशन दे रही है। यह राशन जून महीने तक मुफ्त दिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।