होम लखनऊ: योगी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2020 09:34 PM

लखनऊ: योगी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

लखनऊ: योगी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

लखनऊ: योगी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला

लखनऊ: यूपी सरकार ने कोविड-19 अवधि के दौरान सेनेटाइजर का 177 लाख लीटर उत्‍पादन दर्ज कर राजस्व वृद्धि का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की चीनी मिलों और छोटी इकाइयों ने 24 मार्च से 15 नवंबर 2020 तक 177 लाख लीटर सेनेटाइजर का रिकॉर्ड मात्रा में उत्पादन किया है. इससे सरकार को 137 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जोकि एक रिकॉर्ड है.165.39 लाख लीटर हुई बिक्रीआबकारी विभाग के अनुसार यूपी के बाहर 78.38 लाख लीटर सेनेटाइजर की बिक्री हुई है. वहीं, यूपी में कुल 87.01 लाख लीटर सेनेटाइजर बेचा गया है. इस तरह सेनेटाइजर की कुल बिक्री 165.39 लाख लीटर हुई है.
नया कीर्तिमान किया स्थापित
अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि ''आपदा में अवसर'' मंत्र का पालन करते हुए आबकारी विभाग ने सेनेटाइजर का समय पर उत्‍पादन कराया. साथ ही बाजार में समय पर सेनेटाइजर की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित की. इसी वजह से यूपी ने सेनेटाइजर से राजस्व सृजन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
क्या कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार सेनेटाइजर उत्‍पादन से 12,848 लाख रुपये का जीएसटी राजस्व और 794.28 रुपए का लाइसेंस शुल्क मिला है. जबकि, विकृतीकरण से प्राप्त राजस्व 21.18 लाख रुपए है. आय के साथ ही ये कोरोना के संक्रमण के खिलाफ प्रभावी हथियार भी साबित हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)